March 23, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के तीन नये मामले, 40 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। मिलिट्री हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर, भगतसिंह कॉलोनी के बचे समेत एक अन्य शस कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संया 40 हो चुकी हैं। हालांकि, दो जमातियों समेत नौ लोग अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। देहरादून में एक डॉक्टर और बचे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि नैनीताल जिले के रामनगर में भी 30 साल के जमाती में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे परेशानियां और बढ़ गई हैं। देहरादून में अबतक कोरोना संक्रमण के बीस मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमित बचे के पिता भगत सिंह कॉलोनी की मस्जिद में मोअजिन (सेवादार) हैं। कानपुर की एक जमात इस मस्जिद में ठहरी थी। यहां से तीन जमाती, मस्जिद के इमाम, बचे के पिता सहित सात लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। बचे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि बचा दूध पीता है इसलिए मानवीय पहलू देखते हुए उसकी मां को भी अस्पताल में ही रखा गया है। मां का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बचा व उसकी मां अभी तक संस्थागत क्वांराटइन में थे। उसके और भी आठ भाई-बहन हैं, जिनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है।
सेना की महिला डॉक्टर मार्च में ट्रेनिंग के लिए लखनऊ गई थी। वह नौ अप्रैल को दून लौटी। पंद्रह अप्रैल को तबीयत खराब होने पर उन्होंने सैन्य अस्पताल में दिखाया। ट्रेवल हिस्ट्री और प्रारंभिक लक्षण मिलने पर उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण में काफी संया में ऑफिसर शामिल थे। ऐसे में वहां भी सूचना भेजी जा रही है। इसके अलावा यहां महिला डॉक्टर किस-किस के संपर्क में आई उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।