Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति के माध्यम से की 72 परिवारों की मदद

बागेश्वर । नगर पालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति बागेश्वर के माध्यम से  जरूरतमंद लोगों की मदद  को हाथ बढ़ाये हैं। जिनके पास राशन कार्ड नहीं था जो लोग किसी प्रकार से अपनी आजीविका चला रहे थे मजदूर वर्ग एवं अन्य लोगों को तथा जो लोग आज परिवार चलाने में असमर्थ हैं ऐसे गरीबों व असहाय लोगों को उन्होंने बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति बागेश्वर के मदद से रोज कमाने और रोज खाने वाले ऐसे लगभग 72 परिवारों को मदद पहुंचाई हैं ।  पालिकाध्यक्ष के इस नेक कार्य  का बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री किशन राम एवं सचिव  भीम कुमार ने आभार प्रकट किया है ।

Advertisement