Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

मौसम: तीन दिन और छाये रहेंगे प्रदेश में बादल , तूफान के साथ पड़ सकते है ओले

देहरादून। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी उत्तराखंड का मौसम सुहावना बना रहेगा। गर्मी कम पड़ेगी। लेकिन, इस दौरान तेज रतार से तूफान आने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में ओले पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली की गरज के साथ ओले गिर सिकते हैं। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रतार से तूफान चल सकता है। इसके बाद अगले दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। हालांकि, इस दौरान आंधी-तूफान की संभावना नहीं है। वहीं देहरादून में भी शनिवार को तेज हवा चलने के साथ ओले गिर सकते हैं। रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इससे लगातार बढ़ रही गर्मी से निजात मिलेगी। बुधवार और गुरुवार को हुई गर्मी के शुक्रवार को दून में बादल छाए रहने से गर्मी का अहसान नहीं हुआ।

Advertisement