March 21, 2026

पेयजल समस्या का समाधान करे अधिकारी: डीएम

बागेश्वर ।  कोराना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत एवं जनपद में आगामी दिनों में मौसम के तापमान वृद्धि के कारण पेयलजल व्यवस्था सुचारू रहें इस संबंध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में पेयजल से जुडें अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुर्इ।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि गर्मी के मौसम में जनपद में किसी भी प्रकार से पेयजल की कमी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अभी से आवश्यक तैयारियां करना सुनिश्चित कर लें, तथा जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या रहती है, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां पर्याप्त मात्रा पेयजल आपूर्ति करने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें। इसके लिए जो भी अग्रिम कार्यवाही की जानी हैं उसे यथासमय कर ली जाय। उन्होंने जल संस्थान, जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दियें कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पानी के टैंको की साफ-सफार्इ एवं क्लोरीन की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा साफ करने की तिथि इत्यादि का अंकन जरूर हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाय। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दियें कि सभी ग्राम प्रधानों को पत्र प्रेषित करते हुए ग्राम पंचायतों में जो भी एकल पेयजल योजनाओं संचालित हो रही हैं, ऐसी योजनाओं के रख-रखाव एवं साफ-सफार्इ की व्यवस्था के लिए उनकी जिम्मेदारी तय की जाय, तथा ग्राम पंचायतों के अधीन जो भी प्राकृतिक स्रोत हैं उनके भी रख-रखाव के लिए विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा जाय। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दियें कि उनके अधीन जो भी पेयजल योजनायें एवं हैंडपंपों के मरम्मत कार्य कियें जाने हैं उनका तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाय, तांकि आगामी दिनों में पानी की कोर्इ किल्लत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आम जनमानस को बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके लिए यह जरूरी हैं कि आगामी दिनों में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए आम जनमानस को जल संरक्षण के लिए कार्य करें, तथा अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी न होने दें इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोंगो को जागरूक करने के लिए कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, अधि0अभि0 जल संस्थान एम0के0टम्टा, जल निगम सी0पी0एस0गंगवार, अधि0अधि0 नगर पालिका राजदेव जायसी, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहें।