Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

देहरादून शहर में दुबारा मिले सड़क के बीचों-बीच नोट, हड़कंप मचा

देहरादून। सहारनपुर चौक के समीप सड़क के बीचों-बीच नोट मिलने से हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस ने नोटों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की है लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार को सहारनपुर चौक के समीप से लोग गुजर रहे थे। लोगों ने पाया कि कैनरा बैंक के समीप सड़क के बीचों बीच डिवाइडर पर सौ का एक नोट और दस रुपये के चार नोट पड़े हैं। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दीगई। सूचना पर शहर कोतवाली निरीक्षक एसएस नेगी, लक्ष्मण चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा मौक पर पहुंचे। पुलिस ने नोटों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन आसपास के दुकानदारों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने नोटों को सेनिटाइज करने के बाद उसे कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। इस पर अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी लोकेंद्र कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां घटनास्थल के समीप की सुबह के समय की फुटेज देखी गई। लेकिन कैमरे का मुंह घटनास्थल की ओर नहीं होने के चलते पुलिस को निराशा हाथ लगी। चौकी प्रभारी लोकेंद्र ने बताया कि नोटों को सुरक्षित पॉलीथिन में रखा गया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

Advertisement