July 12, 2026

राज्य आंदोलनकारी बनौला के निधन पर उक्रांद ने जताया शोक

अल्मोड़ा। जिले के गिरचोला निवासी राय आंदोलनकारी गोपाल सिंह बनौला (69) के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल व राय आंदोलनकारियों ने शोक व्यक्त किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. बनौला उक्रांद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इसके साथ ही धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष के रूप में राय आंदोलन में वर्षो तक सक्रिय रहे और वो चिह्नित राय आंदोलनकारी थे। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है। इधर लॉकडाउन के चलते जहां उक्राद एवं राय आंदोलनकारी के अनेक साथी उनकी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाये। वहीं उनके दो पुत्र जो बंगलुरु एवं दिल्ली में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के चलते पिता के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंच सके। यहां शोक व्यक्त करने वाले में ब्रहमानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, सुभाष पाण्डेय, नरेंद्र प्रसाद आगरी, राजेंद्र सिंह बनौला, दीवान सिंह, गोपाल सिंह बनौला सहित अन्य लोग शामिल रहे।