Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

टनकपुर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लिए सात फेरे

चपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राय में लॉकडाउन किया गया है। जिस वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर लॉकडाउन के बीच टनकपुर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में वर-वधु ने सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गए। रविवार को विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी दीपक ने टनकपुर निवासी सुनीता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सात फेरे लेकर विवाह रचाया। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद रविवार को दीपक और सुनीता विवाह बंधन में बंधे। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच पंचमुखी महादेव मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग मौजूद रहे। लड़की के भाई ने तमाम रस्में पूरी की। दोपहर बाद बारात विदा हुई। नियमों का पालन करते हुए मंदिर में हुई इस शादी की लोग सराहना कर रहे हैं।

Advertisement