एक को गणेश टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत का ऐलान
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन एकता ने देहरादून रोड पर गणेश टोल प्लाजा को लेकर बआंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कहा कि अभी तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है लेकिन टोल वसूली शुरू कर दी गई है, जो कि कतई अवैध है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी ने मीडिया को बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सहारनपुर-देहरादून हाईवे का लोकार्पण किया लेकिन अभी तक हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। कहा कि काम पूरा होने से पहले ही अवैध रूप से टोल वसूली शुरू कर दी गई है।आह्वान किया है कि वे एक जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में गणेश टोल प्लाजा पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
