July 1, 2026

बागेश्वर में डीएम ने चिकित्सा ब्यवस्था के लिए किया 27 लाख 29 हजार का अनुमोदन

बागेष्वर  ।  स्वास्थ सुविधायें बेहतर से बेहतर हो ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हो, ताकि एक स्वास्थ एवं कार्यषील समाज का निर्माण हो सकें। यह बात जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जिला चिकित्सालय प्रबंध समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में मा0 विधायक बागेष्वर चन्दन राम दास, अध्यक्ष नगरपालिका परिशद बागेष्वर सुरेष खेतवाल सहित अन्य नामित सदस्य मौजूद रहे। समिति के द्वारा चिकित्सालय के विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उपकरणों आदि की जानकारी ली गयी।
बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 27 लाख, 29 हजार की धनराषि का अनुमोदन किया गया। जिसमें औशधी, सफाई, भोजन, विद्यत व्यय, वाहन ईधन अनुरंक्षण, व्यवसायिक सेवा मजदूरी, मषीन साज सज्जा व उपकरण, जलकर तथा स्टेषनरी व्यवस्थाओं के लिए धनराषि का अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारा ने मा0 विधायक को अवगत कराया कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एव उपचार के लिए जिला प्रषासन द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित ट्रामा सेंटर को कोविंड-19 हेतु तैयार किया गया हैं, जिसमें 17 आइसोलेषन बैंड तथा 06 आईसीयू बैंड तैयार कियें गयें हैं तथा जिला चिकित्सालय में 02 वेंटीलेटरों की व्यवस्था की जा चुकी हैं, तथा एक और वेंटीलेटर के लिए प्रयास जारी हैं। जनपद में अब तक 750 पीपीई किट, 1007 एन-95 मॉस्क तथा 45 हजार थी्र लेयर मॉस्क वर्तमान में उपलब्ध हैं, तथा इन्हें और बढाने के लिए लगाता प्रयास किया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0एस0रावत को निर्देषित करते हुए कहा कि चिकित्सालयों में अधिकतम से अधिकतम सुविधायें मरीजों को दी जाय इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि बागेष्वर जैसे दूर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य जैसे पहलूओं पर विषेश ध्यान देने की आवष्यकता है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिंकित्साधिकारी एवं सीएमएस को निर्देष दियें कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण पूरे देष में महामारी के रूप में परिलक्षित हो रहा हैं, इसके रोकथाम, नियंत्रण एव उपचार के लिए जो भी व्यवस्थायें एवं उपकरण क्रय कियें जाने हैं, उन्हें तत्काल क्रय करना सुनिष्चित करें। जिससे की कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इसमें धन की कमी को आडे नही दिया जायेंगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में सभी सुविधायें उपलब्ध हों इसके लिए उन्होंने बैठक के दौरान 05 लाख की धनराषि अनटाईड फंड से जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करायी जाने की संस्तुति दी। जिससे कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक को भी निर्देष जारी करते हुए कहा कि चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था को निरंतर दूरूस्त रखें। उन्होंने कहा कि रोगियों का उपचार चिकित्सक पूर्ण मनोयोग के साथ करें और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधायें देने का प्रयास करें। साथ ही यह भी सुनिष्चित करें मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध हों।
बैठक में मा0विधायक बागेष्वर चंदन राम दास ने कहा कि जनपद के एक मात्र जिला चिकित्सालय अस्पताल में बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए वह भी प्रतिबद्ध है जिसके लिए उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न अनुभागों हेतु सामान/उपकरण क्रय करने के लिए विधायक निधि से 05 लाख की धनराषि देने की घोशणा की। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता पर विषेश ध्यान देने की आवष्यकता है जिससे चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को एक बेहतर सुविधा मिल सकें।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका बागेष्वर सुरेष खेतलवाल, सांसद प्रतिनिधि महेष पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0एस0रावत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0पी0त्रिपाठी, वरिश्ठ कोशाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed