Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर में अनेक संगठनों के लोगों ने रक्तदान

बागेश्वर। कोरोना महामारी को देखते हुए ब्लड बैंक में रक्तदान की अपील के बाद विभिन्न संगठनों के लोग आगे आ रहे हैं। सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने समाज हित में एक-एक यूनिट रक्तदान किया। सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक राजीव निगम ने रेडक्रॉस संस्था के माध्यम से ब्लड बैंक में रक्तदान कराया। उन्होंने जिला सचिव आलोक पांडेय की मौजूदगी में एक यूनिट बी पॉजीटिव रक्त दिया। इसके अलावा भी वह लॉकडाउन के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक का खाद्यान्न सोसायटी के माध्यम से गरीबों में वितरित करवा चुके हैं। सोमवार को अजीम प्रेमजी फांउडेशन के बृजेश जोशी ने भी सोसायटी के माध्यम से एक यूनिट बी पॉजीटिव रक्तदान किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आकाश कुमार और परिषद के 20 अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए ब्लड बैंक में सूची देकर पंजीकरण करवाया। सभी कार्यकर्ताओं ने जरूरत के समय आकर रक्तदान करने की बात कही। यहां अंकित ऐठानी, सौरभ जोशी, शिवम पांडेय, सचिन, हिमांशु आदि रहे।

You may have missed

Advertisement