Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

देहरादून से था ऋषि कपूर का दिल का रिश्ता, पढ़ाई भी की थी देहरादून में

देहरादून । बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का देहरादून से अटूट रिश्ता था। उनके बचपन के दिन देहरादून में बीते थे। इतना ही नहीं, ऋषि कपूर ने देहरादून में पढ़ाई भी की थी। ये बात अलग है कि वे देहरादून में पढ़ाई के नाम पर कुछ ही वक्त तक रहे, लेकिन वो अपनी बातों में देहरादून और उत्तराखंड का जिक्र अक्सर किया करते थे। ऋषि कपूर अपने भाई रणधीर कपूर के साथ देहरादून में पढ़ते थे। ऋषि कपूर ने दून के कर्नल ब्राउन स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। देहरादून उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता था। आपको बता दें कि ऋषि कपूर की भतीजी करिष्मा कपूर और करीना कपूर की भी देहरादून में पढ़ाई हुई। दोनों बहनें दून के वेल्हस गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं। इस वजह से वे अकसर देहरादून आया जाया करते थे। दोनों ही भतीजियों को वे बहुत प्यार करते थे। दोनों की देहरादून में पढ़ाई के दौरान ऋषि कपूर का देहरादून से लगातार नाता बना रहा। हां दोनों की पढ़ाई पूरी होने के बाद वे कम ही यहां आए। ऋषि कपूर आखिरी बार वर्ष 2012 में देहरादून आए थे। ऋषि कपूर ने देहरादून के एफआरआई में ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयरÓ की शूटिंग भी की थी।
नागलिया परिवार से था गहरा नाता
देहरादून के बलवीर रोड़ इलाके में रहने वाले नागलिया परिवार से कपूर फेमिली का गहरा नाता था। ऋषि कपूर जब दून में पढ़ते थे तब यही नागलिया परिवार उनका लोकल गार्जियन था। इसके बाद जब उनकी दोनों भतीजियां दून में पढऩे के लिए आईं तब भी यही नागलिया परिवार गार्जियन की भूमिका में रहा। नागलिया परिवार में कपूर फैमिली का काफी आना जाना रहा।
ऋषि कपूर की मौत की खबर से दून का नागलिया परिवार बेहद दुखी है। नागलिया परिवार के उद्योगपति दीपक नागलिया बताते हैं कि ऋषि बेहद जिंदादिल इंसान थे। जब भी उनसे मुलाकात होती थी तो ऐसा लगता ही नहीं था कि काफी अरसे बाद मिले हैं। आज उनकी हर तस्वीर आंखों के सामने घूम रही है।
दीपक नागलिया की पत्कीनी पुनीता का कहना है कि ऋषि कपूर को उनके परिवार के सभी लोग चिंटू के नाम से पुकारते थे। आज चिंटू का दुनिया से चले जाना बेहद ही दुख की घड़ी है। भरोसा ही नहीं हो रहा है कि अब चिंटू इस दूनिया में नहीं रहा।

Advertisement