May 19, 2024

बागेश्वर में पहले दिन 275 मजदूरों की बनी सूची

 

बागेश्वर। लंबे समय से जिले में फंसे मजदूरों को अपने घर जाने की उमीद जागने लगी है। प्रशासन ने भी इनके जाने के लिए आवदेन फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन 275 मजदूरों की सूची बनी है। इसमें से 150 बिहार और 125 उत्तर प्रदेश के मजदूर हैं। आवेदन करने के लिए सुबह से मजदूर लाइन में लगे रहे। मालूम हो जिले में इस वक्त बाहरी क्षेत्र के 6001 मजदूर फंसे हैं। तहसील परिसर में शुक्रवार की सुबह से ही मजदूर घर जाने के पास बनाने के लिए उमडऩे लगे। दस बजे से दो बजे तक भारी संया में मजदूर पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उनके आवेदन फॉर्म भरे गए। आवेदन फॉर्म भरने के लिए तहसील परिसर में कई काउंटर बनाए गए थे। यहीं पर फॉर्म भरे गए। इसे भरने के लिए उन्हें 50 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च भी करना पड़ा। देर शाम तक 275 मजदूरों की सूची तैयार की गई। इधर, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा मजदूरों को कब भेजा जाना है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सरकार के निर्देश जिले में फंसे मजदूरों से आवेदन भरवाकर सूची तैयार की जा रही है। अन्य रायों के सरकारों से बात चल रही है। सरकार के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।