Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

लॉक डाउन गाड़ी पास पर 10 किलो गाजा बरामद, 2 गिरफ्तार, गाड़ी सीज

 

अल्मोड़ा । लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने में जुटी थाना सल्ट पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने *09.900 किलोग्राम* गाॅजे के साथ 02 व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने एवं मादक पदार्था की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए वाहनों की चैकिंग के निर्देश पर दिनाॅक- 05.05.2020 को थाना सल्ट के उ0नि0चन्द्र सिंह, का0 संजू कुमार , का0 कैलाश जोशी, एसओजी के का0 मनमोहन सिंह, का0 भूपेन्द्र पाल द्वारा दौराने चैकिंग टुकरा के पास वाहन संख्या- यूके-18एमसीए-5152 पिकप में सवार 1-अरशद पुत्र हामिद अली निवासी- हुसैन गार्डन गुलरघट्ट रामनगर, 2-इरशाद पुत्रद ताहिर निवासी- हुसैन गार्डन गुलरघट्टी रामनगर के कब्जे से क्रमश‘ 6.459 एवं 3.441 *कुल- 9.900 किलोग्राम गाॅजा (कीमत-49500 रूपये)* बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि लाॅकडाउन के नियमों का पालन कराये जाने हेतु लगातार वाहन की चैकिंग की जा रही है। दौराने चैकिंग आवश्यक वस्तुओं के परिवहन हेतु अनुमति प्राप्त पिकप में 02 अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गाॅजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0सं0- 10/2020 धारा- 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है।

You may have missed

Advertisement