Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सोशल मीडिया पर सीएम रावत के विषय में अफवाह फैलाने वाला एक युवक गिरतार

पिथौरागढ़। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संबंध में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली पोस्ट करने के मामले में राजस्व पुलिस ने एक युवक को गिरतार किया है। राजस्व पुलिस ने युवक की गिरतारी के लिए बुधवार को उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर राजस्व पुलिस एक बार फिर युवक के घर पहुंची और उसे गिरतार कर लिया।
एक दिन पहले चकमा देकर हो गया था फरार
बुधवार को फेसबुक पर मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर झूठी सूचना प्रसारित की गई थी। जिससे सोशल मीडिया में यह खबर सनसनी की तरह फैल गई। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले की राजस्व पुलिस ने नरेंद्र मेहता नाम के युवक को उसके गंणाईगंगोली स्थित घर से गिरतार कर लिया। बुधवार को गिरतारी से बचने के लिए वह घर से फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को राजस्व पुलिस ने टीम गठित कर उसके घर पर दबिश दी और अभियुक्त को धर दबोचा। टीम मे राजस्व निरीक्षक गणाई रमेश गिरी गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक बनकोट मनीष पुरोहित, राजस्व उपनिरीक्षक गणाई मदन मोहन जोशी शामिल रहे।
छह लोगों के खिलाफ दर्ज है नामजद मुकदमा
देहरादून में छह लोगों को मुकदमा दर्ज हो चुका है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था को इस संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर में नरेंद्र मेहता, पंकज ढौडियाल, शरद कैंतुरा, कुलदीप पंवार व कमल सिंह नेगी के खिलाफ नामदज बनाया गया था। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के गणाईगंगोली से गिरतार नरेंद्र मेहता का नाम भी इसमें शामिल था।

Advertisement