बागेश्वर में बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों का पुलिस कर रही सख्त निरीक्षण, दो जगह हो रही जांच, 2 प्रकार के हो रहे क्वारंटाईन: रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक
बागेश्वर । सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के सम्बन्ध में पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता की हैं। इस दौरान *पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सात बैरियर बनाये गये हैं, जहां पर 24 घण्टे पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से जनपद में आने वाले लोगों के लिए बागेश्वर से एक पुलिस टीम हल्द्वानी में तैनात है। जो बाहर से आने वाली बसों को चैक करने के पश्चात यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर बागेश्वर को भेज रही है तथा आवश्यकता होने पर अन्य बसों से भी यात्रियों को भेज जा रहा हैै। वाहन अल्मोड़ा-ताकुला रोड से झिरौली बैरियर से होते हुए बागेश्वर बिलौनी बस स्टेशन पर आ रही हैं। झिरौली बैरियर पर पुलिस टीम द्वारा यात्रियों के पास चैक कर थर्मल स्कैनिंग के बाद आगे को भेजा जा रहा है तथा वाहनों के बागेश्वर, बिलौना बस स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णरूप से पालन कराते हुए पुलिस, प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा वाहनों में आने वाले यात्रियों का विवरण नोट करते हुए प्रत्येक यात्री का मेडिकल स्क्रैनिंग किया जा रहा है। इस दौरान दो तरह से यात्रियों की जांच की जा रही है 1- यात्रियों का पूरा मेडिकल चैकअप किया जा रहा है, 2- यात्रियों की पूरी 30 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है, इन दोनों परिस्थितियों को देखते हुए मेडिकल टीम द्वारा यात्रियों को होम क्वारंटाईन या इन्सटिट्यूशनल क्वारंटाईन का नोटिस दिया जा रहा है। आने वाले वाहनों को पूर्णरूप से सैनेटाईज किया जा रहा है। यात्रियों को ब्रीफ कर होम क्वारंटाईन का पालन करने के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश देते हुए नियमों का उल्लघंन करने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में बताया जा रहा है। तत्पश्चात यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके घरों तक भेजा जा रहा है तथा यात्रियों के अपने घर पहुंचने पर होम क्वारंटाईन के दौरान पुलिस की सर्विलांश टीम द्वारा इन पर निगरानी रखी जा रही है एवं प्रत्येक दिन यात्रियों से वार्ता कर उनसे स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी ली जा रही है। इस दौरान होम क्वारंटाईन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। जनपद में रह रहे 22 विदेशी नागरिकों का 28 दिन का होम क्वारन्टाईन की अवधि पूरी हो चुकी है जो अब स्वस्थ्य हैं। *लोकडाउन के दौरान अब तक जनपद पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर एम0वी0एक्ट के तहत- 915 लोगों का, मास्क धारण न करने पर- 670 लोगों का व सामाजिक दूरी का पालन न करने पर- 60 दुकानदारों का एवं पुलिस एक्ट के अन्तर्गत- 570 लोगों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त होम क्वारंटाईन के नियमों का उल्लंघन करने, अवैध रूप से जनपद में आने आदि नियमों का उल्लंघन करने पर आई0पी0सी0/डी0एम0 एक्ट के अन्तर्गत 127 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।*
लाॅकडाउन के दौरान जनपद पुलिस द्वारा अब तक 1500 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है तथा पुलिस भोजनालयों में जरूरतमंदों को जन सहयोग से प्रत्येक दिन निःशुल्क खाना खिलाया जा रहा है। वहीं पुलिस हेल्पलाईन न0- 112 पर आने वाली सूचनाओं/शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
