March 19, 2026

कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी,हादसे में एक ग्रामीण की मौत, एक घायल

बागेश्वर। 45 दिन के लॉकडाउन के बाद जब यातायात में छूट मिली तो हादसे में भी होने लगे हैं। गुरूवार की देर शाम तहसील के सुडिंग लोहारखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर 15 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी कपकोट में प्राथमकि इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। तहसील कपकोट से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार की देर शाम सुडिंग निवासी 33 वर्षीय दीपक सिंह टाकुली पुत्र लक्ष्मण सिंह टाकुली और 47 वर्षीय प्रवीण सिंह धानिक पुत्र पुष्कर सिंह आल्टो कार संया यूके- 04- टी- 6256 से कपकोट से अपने गांव की ओर जा रहे थे। करीब सात बजे सुडिंग लोहारखेत के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार 15 फिट गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक प्रवीण की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल दीपक को सीएचसी कपकोट भर्ती किया और शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की सुबह घायल को जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।