उत्तराखण्ड़ में सामने आये कोरोना संक्रमण के 2 नये मामले, 63 हुई प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संया
देहरादून। राज्य में शुक्रवार को दो नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक मरीज हरिद्वार और दूसरा बाजपुर यूएसनगर का रहने वाला है। राय में कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संया 63 हो गई है। छह कोरोना पॉजिटिव मरीज शुक्रवार को ठीक होकर घर भी गए। स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि एस ऋषिकेश और हल्द्वानी मेडिकल कालेज में भेजे गए सैंपलों में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरिद्वार के 31 वर्षीय युवक को पैन क्रियाज से जुड़ी दिक्कत पर एस ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। एस में उसकी सर्जरी होनी थी। डॉक्टर ने सर्जरी से पहले एहतियात के तौर पर मरीज का कोरोना टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। दूसरा केस यूएसनगर का है। यहां बाजपुर निवासी एक 23 वर्षीय युवक छह मई को दिल्ली से चोरी छिपे आ रहा था। बॉर्डर पर पकड़े जाने पर उसे एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर में आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया। सैंपल जांच को भेजा गया। जो शुक्रवार को पॉजिटिव आया। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि राय में कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संया 63 हो गई है। इनमें कुल 45 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी एक्टिव केस की संया 17 है। शुक्रवार को 347 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 215 नये सैंपल जांच को भेजे गए हैं। कुल 8548 सैंपल में 8485 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 230 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। राय का रिकवरी रेट 73.77 प्रतिशत है। तो केस के डबल होने की दर 96 दिन है। शुक्रवार को दो सैंपल अल्मोड़ा, 30 देहरादून, 13 हरिद्वार, 56 यूएसनगर, 4 उत्तरकाशी से जांच को भेजे गए हैं।
