Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

अल्मोड़ा में बैरियरों पर तैनात पुलिस जवान पीपीई किट से लैस

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये पहल तेज हो गई है। पुलिस विभाग की ओर से बैरियरों पर तैनात पुलिस के जवानों को पीपीई किट उपलब्ध करा दिये हैं। अब बैरियरों पर तैनात पुलिस के जवान पीपीई किट पहनकर तैनात रहेंगे। शनिवार को पुलिस की ओर से लोधिया बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को पीपीई किट उपलब्ध करा दिया है। यहां पुलिस के जवान अब पीपीई किट में नजर आ रहे हैं।
अल्मोड़ा जिले में बाहरी रायों से चार हजार से अधिक लोग अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। जिले के सीमा पर स्थित बैरियरों पर पुलिस के जवान ही थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बाहरी रायों से आने वालों को लाइन में लगाने और अन्य कार्य में सहयोग कर रहे हैं। जिसकों को देखते हुये एसएसपी पीएन मीणा ने जिले के बैरियरों पर दिनरात सतकर्ता से ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवानों को पीपीई किट उपलब्ध करा दिये हैं। जिससे की वह सुरक्षित रहकर बाहर से आने जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग आसानी से कर सकें। इन दिनों पुलिस कर्मी दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं, चाहे वह लोगों को राहत सामग्री बंटवानी हो या फिर सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिमा। पीपीई किट कोरोना संक्रमण से पुलिस कर्मियों का बचाव करेगी

Advertisement