Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

सरकार पूर्वांचल व बिहार के श्रमिकों के लिए तत्काल करे रेल गाड़ी की व्यवस्था-कांग्रेस

देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज भी राय की बीजेपी सरकार पर कोरोना संकट से उत्पन्न स्थितियां से निपटने के मामले में राय सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए अपना हमला जारी रक्खा। आज कांग्रेस मुयालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि लगातार उनके पास मध्य व पूर्वी उत्तरप्रदेश,बिहार व राजस्थान के श्रमिकों के फोन व श्रमिकों के जत्थे के जत्थे आ रहे हैं जो अपने अपने मूल रायों में अपने घर जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही बाराबंकी बलिया गोंडा पटना व सासाराम के श्रमिकों ने उनसे घर व पार्टी कार्यालय में आ कर बातचीत की व अपने घर तक पहुंचाने के लिए सहायता की मांग की। श्री धस्माना दोपहर में टर्नर रोड गली नंबर बीस में गए जहां 55 मजदूर जो लखीमपुर खीरी के हैं उनसे बातचीत की व उनको राशन किट वितरित की। श्री धस्माना ने बताया कि लखीमपुर के लगभग आठ सौ मजदूर देहरादून में हैं जो अपने गांव जाना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि आज इस विषय पर उन्होंने राय के मुय सचिव को पत्र दे कर मांग की है कि उत्तरप्रदेश , बिहार व राजस्थान जाने के इछुक्क मजदूरों के लिए तत्काल विशेष रेल गाड़ी देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंह नगर से शुरू की जाय। श्री धस्माना ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि अगर सरकार इन रेल गाडिय़ों के खर्च को करने में असमर्थ है तो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रमिकों का किराया देने के लिए तैयार है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह इस संबंध में दो बार सरकार को लिखित रूप में इसका प्रस्ताव दे चुके हैं। श्री धस्माना ने कहा कि यूपी बिहार व अन्य प्रदेशों के उत्तराखंड में रह रहे मजदूरों को भेजने के कोई गंभीर प्रयास सरकार ने नहीं किये जिसके कारण अब मजदूरों का धैर्य जवाब दे रहा है और बड़ी संया में मजदूर पैदल भी अपने घरों के लिए रेल की पटरियों के समानांतर चलते हुए निकल पड़े हैं जिसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।
श्री धस्माना ने उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों के संबंध में कहा कि जिस प्रकार राय में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे यह साबित हो रहा है कि सरकार की होम क्वेरेन्टीन की नीति पूरी तरह लॉप हो गयी है। उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार को आने वाले प्रवासियों को हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून उधमसिंह नगर में संस्थागत क्वेरेन्टीन कर जांच के बाद ही घर में भेजना चाहिए वरना आने वाले दो तीन हतों में ही राय में स्थिति विस्फोटक हो जाएगी।

Advertisement