Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पद में 11 नामांकन

बागेश्वर  ( आखरी आँख समाचार ) उपजिलाधिकारी/रिटनिर्ंग आफिसर बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष पद हेतु कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है। जिसमें हीरा बल्लभ पुत्र तारा दत्त निर्दलीय, गोविन्द सिंह भण्डारी पुत्र लक्ष्मण सिंह निर्दलीय, कुन्दन सिंह पुत्र धन सिंह भारतीय जनता पार्टी, कुन्दन सिंह पुत्र शेर सिंह निर्दलीय, महेश चन्द्र काण्डपाल पुत्र मनोरथ काण्डपाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हरीश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निर्दलीय, प्रमोद मेहता पुत्र हरगोविन्द सिंह निर्दलीय, गंगा देवी पत्नी ललित मोहन निर्दलीय, सुरेश खेतवाल पुत्र इन्द्र सिंह निर्दलीय, दीप चन्द्र पुत्र अनराम बहुजन समाज पार्टी, सुल्तान खान पुत्र नजीर खान निर्दलीय ने अपना नामांकन प्रस्तुत किये है।
नगरपालिका परिषद बागेश्वर के सभासद पद हेतु कुल 34 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है। जिसमें संजय सिंह नेगी निर्दलीय, राजेन्द्र प्रसाद निर्दलीय, गिरीश खेतवाल भाजपा, प्रेम सिंह भाजपा, नवीन चन्द्र भाजपा, धीरेन्द्र परिहार भाजपा, चन्दन राम भाजपा, गीता मिश्रा भाजपा, नीमा देवी भाजपा, सरस्वती देवी भाजपा, रूपा देवी भाजपा, कैलाश राम कांग्रेस, र्इश्वरचन्द्र पाण्डे कांग्रेस, उमापन्त निर्दलीय, सुरेश चन्द्र निर्दलीय, दीपा कांग्रेस, बाली राम कांग्रेस, किरन सिंह कांग्रेस, बबीता पाण्डेय कांग्रेस, गंगा देवी कांग्रेस, नितेश कुमार निर्दलीय, मनोज निर्दलीय, रेखा पाठक निर्दलीय, नरेश बसपा, द्रौपती देवी बसपा, दिनेश चन्द्र आर्या बसपा, विवेक कुमार बसपा, मुन्नी मेहता बसपा, अन्जू पूना भाजपा, सलीम अहमद बसपा, भागीरथी लोबियाल बसपा, कमल किशोर बसपा, पूरन राम निर्दलीय, कमला देवी निर्दलीय ने सभासद पद हेतु अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किये है।

इससे पूर्व सभी उम्मीदवारों ने यहाँ पर अपने 2 कार्यकर्ताओं के साथ अपनी 2 शक्ति का प्रदर्शन भी कराया। अब देखने वाली बात यह होगी कि शक्ति प्रदर्शन का यह रूप क्या वास्तविक वोट वैंक में भी तबदील हो पायेगा की नही?

 

You may have missed

Advertisement