गुलदार का शव मिलने से हड़कंप
अल्मोड़ा। ब्लॉक के गोदी बरल गांव के पास संदिग्ध हालात में गुलदार की मौत हो गई। मृत गुलदार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है। सूचना मिलने पर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। विभाग की टीम गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमेश्वर ले गए। मिली जानकारी अनुसार देर रात गोदी के पास मोटर मार्ग से गुजर रहे लोगों को दुर्गंध का एहसास हुआ। लोगों ने मोटर मार्ग से कुछ दूरी में जाकर देखा तो वहां एक गुलदार मृत अव्स्था में पड़ा दिखा। इसके बाद जिपं सदस्य रमा देवी और ग्राम प्रहरी प्रकाश सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग रेंज द्वाराहाट को दी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गुलदार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से गल गया था। इससे काफी दुर्गंध आ रहीं थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृत गुलदार की लंबाई 1 मीटर 82 सेमी और ऊंचाई 0.61 सेंटीमीटर से और उसकी उम्र लगभग 3 वर्ष की होगी। गुलदार के शव को देख कर अनुमान लगया जा रहा है कि गुलदार की मौत 2 से 3 दिन पहले हो गई है। यहां वन रेंज से उप वन क्षेत्राधिकारी विनोद चंद्र , वन दरोगा जीवन सिंह अधिकारी, डीकर सिंह भूवनचंद्र , सहित पुलिस प्रशासन की भी टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम गुलदार के शव पोस्टमार्टम के लिए सोमेश्वर रेंज ले गए। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही गुलदार के मौत का कारण पता चल पाएगा।
