Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

कोरोना से बचना है तो सामाजिक दूरी बनानी होगी: विधायक

 

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी से बचना है तो सामाजिक दूरी बनानी ही होगी। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वह पूरे समाज को दूषित करने का कार्य कर रहे हैं। यह बात विधायक महेश नेगी ने कही। उन्होंने कहा वे अब तक 200 से यादा गांवों में जा चुके हैं। सामाजिक दूरी के साथ वह विधानसभा के घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा के सेनेटाइज, मॉस्क वितरण एवं थर्मल जांच भी ग्रामीणों की कर रहे हैं। कहा अब तक वह 30 हजार मास्क और 5 हजार से यादा हैंड सेनेटाइजर भी वितरित कर चुके हैं। बताया कि बाहर से आये प्रवासी घर में ही क्वारंटाइन होकर नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही प्रवासियों के परिजन भी इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं। कहा ग्रामीणों को वह भारत सरकार एवं राय सरकार द्वारा कोरोना काल में दी जा रही मदद एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराकर मौके से ही अधिकारी वर्ग से संपर्क कर समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।

Advertisement