Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

भाजपा ने गठित की चुनाव संचालन समिति

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार ) भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को मनोनीत किया गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में गठित इस चुनाव संचालन समिति में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, संजय कुमार महामंत्री ‘‘संगठन’’, नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री भाजपा, (संयोजक), खजानदास प्रदेश महामंत्री, गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री, विजय बहुगुणा, अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, मे॰ज॰ भुवन चन्द्र खण्डूडी, डाॅ रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, मंत्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत,
यशपाल आर्या, अरविन्द पाण्डे, मदन कौशिक, डाॅ॰ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, डाॅ॰ धन सिंह रावत, रेखा आर्या, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय रूहेला, राजू भण्डारी, कैलाश शर्मा, आशीष गुप्ता, कुलदीप कुमार, नीलम सहगल, डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, पुष्कर सिंह काला, अश्विनी कौशिक, कैलाश पंत, अतर सिंह तोमर व विश्वास डाबर को शामिल किया गया है। 

You may have missed

Advertisement