March 25, 2026

श्रम कानून के विरोध में दवा प्रतिनिधि संघ ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। जिला दवा प्रतिनिधि संघ ने श्रम कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा शीघ्र ही श्रम कानून निरस्त किया जाए।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने डीएम कार्यालय में एकत्र होकर केंद्र के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को लाकर जनता का उत्पीडऩ कर रही है। उन्होंन कहा कि देश के विभिन्न राय श्रम कानून को रद्द करने जा रहे हैं। जो कि मजदूरों और श्रमिकों के साथ अन्याय है। एक मजदूर या श्रमिक देश का निमा्रण करता है। कोरोना काल में वह सर्वाधिक प्रभावित है। यह कानून लागू रोने के बाद उद्योगपति श्रमिकों से मनमानी तरीके को काम कराएगा। कई घंटे काम कराएगा और कभी भी नौकरी से निकाल देगा। गंभीर सिंह भंडारी ने कहा कि कहा कि सरकार श्रम कानून कर रद्द करें। नहीं तो श्रमिक सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
ये रहे शामिल-
महेश चंद्र भट्ट, जगदीश पांडेय, ललित पाठक, अमित शाह, जीवन पंत, कमल बम, संतोष, केबी पांडेय, निर्मल पांडेय, चंद्र प्रकाश ओझा, पीके मिश्रा, हरीश मेहरा, गोविंद सिंह भंडारी, परवीन शाही शामिल रहे।