March 27, 2026

डाटा ऑपरेटर एवं कनिष्ठ अभियंताओं के सेवा विस्तार पर जोर

अल्मोड़ा। ब्लॉकों में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं कनिष्ठ अभियंताओं की सवाएं अनुबंध के अनुसार मार्च माह से समाप्त हो गई हैं। इसके चलते गांवों में होने वाले विकास कार्यों में प्रभाव पड़ रहा है। वहीं ब्लाक मुयालय में कार्य कर रहे डाटा ऑपरेटरों से भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह अधिकारी ने प्रदेश के पंचायती राज सचिव को ज्ञापन भेजकर सभी डाटा ऑपरेटरों एवं कनिष्ठ अभियंताओं को सेवा विस्तार देने की मांग की है। अधिकारी ने ज्ञापन में कहा है कि सभी अस्थाई कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने से पंचायत के विकास कार्यों में गति आने के साथ कर्मचारियों को भी लॉकडाउन के समय रोजगार के संकट से निजात मिलेगी। ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष के अलावा कई जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।