Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 30, 2026

शनिवार में रिकॉर्ड 20 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संया 153 से बढ़कर 173

 

देहरादून ।  उत्तराखंड में शनिवार की सुबह कोरोना के लिहाज से बहुत ही यादा दुखद रहा। प्रदेशभर में आज रिकॉर्ड 20 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। सभी संक्रमित प्रवासी हैं और बाहरी राय से प्रदेश में आए हैं।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, चपावत जिले में सात, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में तीन-तीन, देहरादून,नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में दो-दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस मिला है। प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक ही दिन में रिकॉर्ड 20 मरीजों के मिलने के बाद अब प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संया 153 से बढ़कर 173 हो गई है। उत्तराखंड के कुमाऊं में कोरोना संक्रमितों की संया 79 हो गई है। एक ही दिन में इतनी बड़ी संया में मरीजों के सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज एस ऋषिकेश में हुई एक कोरोना मरीज की मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि उसकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। उक्त मरीज की मौत एसोफैगस कैंसर से हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। संक्रमितों की पहचान कर अब संदिग्धों को क्वारंटान किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले रिकॉर्ड 19 कोरोना के मरीज 21 मई को सामने आए थे, जिसमें टिहरी में 6, हरिद्वार में 1, उत्तरकाशी में 2, यूएस नगर में 4, अल्मोड़ा में 1, नैनीताल में 2, देहरादून में 2 और एक एस में भर्ती बिजनौर का मरीज।

You may have missed

Advertisement