Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर से 29 और लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे

बागेश्वर। प्रवासियों के जिले में आने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी अधिक सजग हो गया है। इन दिनों जिले में आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटरों की संया भी बढ़ा दी है। शनिवार को 29 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 119 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें एसटीएच हल्द्वानी भर्ती किया गया है। मालूम हो कि चार मई से जिले में गुजरात, महाराष्ट्र, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा के अलावा राय के विभिन्न जिलों से करीब 18 हजार लोग पहुंच गए हैं। इनकी जिले में सात चेक पोस्टों में जांच की जा रही है। इसके बाद बिलौना में बने स्टेजिंग एरिया में स्वास्थ्य परीक्षण डाटा तैयार हो रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग थर्मल स्क्रीनिंग भी कर रहा है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को सूरत और मुंबई से आए दो लोगों को भर्ती किया गया है। अब जिले में आइसोलेशन में रखे गए लोगों की संया 18 हो गई है। 12 लोग कोविड अस्पताल और छह लोग नगर के एक निजी होटल में आइसोलेट किए गए हैं। मुय चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि शनिवार को 29 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी है। अब तक जिले से 119 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें शुक्रवार तक छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती किया है।

You may have missed

Advertisement