April 20, 2026

प्रदेश में कोरोना बम का विस्फोट, 91 मरीजों में कोरोना पुष्टि , कोरोना मरीजों की संख्या 244 पहुंची

देहरादून। शनिवार को राय में एक ही दिन में रिकार्ड 91 कोरोना मरीज मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे अधिक 57 मरीज नैनीताल जिले में सामने आए हैं। जबकि चपावत में सात, देहरादून में नौ, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिलों में तीन- तीन नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राय में कोरोना मरीजों की कुल संया 244 पहुंच गई है। राय में शनिवार को मिले अधिकांश मरीज प्रवासी हैं और बाहर से संक्रमण लेकर राय में पहुंचे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शनिवार को नैनीताल जिले में 57, चपावत जिले में सात, अल्मोड़ा में तीन, उत्तरकाशी में तीन, देहरादून में नौ, हरिद्वार में दो, और पिथौरागढ़ जिले में दो, रुद्रप्रयाग में तीन और पौड़ी जिले में दो और यूएस नगर के तीन मरीजों में कोराना वायरस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राय की सभी सरकारी एवं प्राइवेट लैब से कुल 893 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से 802 सैंपल नेगेटिव आए हैं। जबकि 91 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 91 नए मरीज मिलने से राय के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी 187 पहुंच गया है। जबकि 56 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।