Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

नवनियुक्त डीएम मंगेश घिल्डियाल ने संभाला कार्यभार

नई टिहरी। जिले के नवनियुक्त डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रविवार शाम विधिवत चार्ज संभाल लिया। डीएम ने आते ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली और सबको कोरोना से जंग से जुड़े कार्यो में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। जिले के नवनियुक्त डीएम मंगेश घिल्डियाल रविवार शाम टिहरी कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोषागार में विधिवत चार्ज संभाला और अधिकारियों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव अभियान की जानकारी ली। डीएम ने सीएमओ से चेकपोस्ट पर तैनात सभी डॉक्टरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य आपूॢत अधिकारी को क्वारंटाइन सेंटर में खाने का मेन्यू उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। युवा कल्याण अधिकारी से कहा कि उन्होंने अभी तक वालेंटियर की तैनाती क्यों नहीं की, अगर अचानक से संस्थागत क्वारंटाइन में लोगों की संया बढ़ी तो वालेंटियर की जरूरत पड़ेगी। बैठक में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिह रावत आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement