Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

मौसम: प्रदेश भर में चार दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। प्रदेश भर में आज से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश भर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जतायी है। वहीं 28 और 29 को पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानों में झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की है। करीब 13-14 दिन तक लगातार गर्मी बढऩे के बाद अब प्रदेश में गुरुवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ के कारण तो अगले तीन-चार दिन प्रदेश भर में बारिश होगी। वहीं ओलावृष्टि और तूफान आने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 28 से 31 मई तक प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अनेक जगह हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है। 28 और 29 मई को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होगी। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रतार से गरज के साथ झक्कड़ चलने की संभावना है। वहीं 30 और 31 मई को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रतार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement