March 21, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संया 438 पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में अब कोरोना वायरस तैजी से फैल रहा है। प्रतिदिन मरीजों की संया में इजाफा होने से प्रशासन भी परेशान है। बुधवार को 38 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद अब प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संया 438 पहुंच गई है। नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश करने में जुट गया है। सभी संक्रमित देहरादून व टिहरी जिले में मिली हैं।
कोरोना के 03 नए मरीज देहराूदन,हरिद्वार में 06,पौड़ी में 13 और टिहरी जिले में 16 नए संक्रमित सामने आए हैं। पर्वतीय जिलों में संक्रमितों की संया में लगातार इजाफा होने से प्रशासन की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। संदिग्धों की पहचान कर सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा ताकि बढ़ते संक्रमण के ग्राफ पर रोक लगाई जा सके। संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर अब प्रशासन प्रवासियों पर पैनी नजर बनाए हुए रखा है।
कोरोना से निपटने के लिए एक्सपर्ट ग्रुप तैयार
सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए एक्सपर्ट ग्रुप तैयार कर लिया है। यह सरकार को अहम सुझाव और सहयोग देगा। इसमें एस और आईएमए समेत राय के प्रमुख अस्पतालों के एक्सपर्ट शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी की ओर से मंगलवार देर शाम आदेश किए गए। यह ग्रुप एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रोफेसर हेमचंद्रा की अध्यक्षता में गठित होगा।
वर्किंग ग्रुप भी बनाया गया
राय सरकार ने कोरोना से निपटने की प्रभावी रणनीति बनाने के लिए अफसरों में भी कार्य विभाजन किया। एक वर्किंग ग्रुप बनाया गया है। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पांडेय के नेतृत्व में टेस्टिंग, अपर सचिव युगल किशोर पंत को रिसोर्स मैनेजमेंट, सर्विलांस प्रो. हेमचंद्रा एवं क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. आशुतोष सयाना के साथ ही ट्रेनिग का जिमा निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके गुप्ता को दिया गया है।