Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर से 7 बसों में भेजे 170 नेपाली मजदूर

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आज नेपाल मूल के  प्रवासी मजदूरों को 07 बसो के माध्यम से 170 मजदूरों को स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर से उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। रवाना करने से पूर्व सभी मजदूरों का स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर से विधिवत रूप में स्वास्थ परीक्षण व लंच उपलब्ध कराने के उपरन्त उन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों को रवाना करने से पहले उन्हें सोशल डिस्टेंसिल आदि के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित एस0ओ0पी0 के अनुरूप बस के माध्यम से भेजा गया। ज्ञातव्य हैं कि अब तक 269 नेपाली मूल के मजदूरों को उनके घरो के लिए जिला प्रशासन द्वारा रवाना किया गया हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, इंसीडेण्ट कमाण्डर ए0के0 जॉन, नोडल अधिकारी अनिल चौधरी, तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि मौजूद रहें।

 

 

Advertisement