May 8, 2026

उत्तराखंड में में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 493 पहुंची

देहरादून। राय में गुरुवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इससे राय में कुल मरीजों की संया 493 पहुंच गई है। इसमें से 407 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 79 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि गुरुवार को लैब से कुल 840 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई जिसमें से 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहरादून में छह, हरिद्वार में सात टिहरी के दो नए मरीज मिले। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 1068 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें से सबसे अधिक सैंपल 235 सैंपल देहरादून से भेजे गए हैं। जबकि हरिद्वार से 208 जबकि टिहरी से 103 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अपर सचिव ने बताया कि विभिन्न लैब से अभी 4231 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इधर राय में मरीजों के दोगुना होने की दर पिछले दो दिनों में सुधरी है और सुधार के साथ चार दिन पहुंच गई है। अपर सचिव ने बताया कि राय के दो जिलों में राष्ट्रीय औसत से अधिक सैंपलिंग हो रही है। अभी तक देहरादून जिला देश के औसत से ऊपर चल रहा था अब नैनीताल जिला भी राष्ट्रीय औसत से आगे पहुंच गया है। इन दोनों जिलों में देश की तुलना में अधिक सैंपलिंग की जा रही है।

You may have missed