Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

दस पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून,( आखरीआंख समाचार )  पुलिस ने चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहे युवक को दस पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बीती रात पुलिस टीम नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गुडरिच तिराहे पर चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार छोटूवाला बरौटीवाला की ओर से आती दिखाई दी। गुडरिच चैक पर पुलिस देख कर कार चालक वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने वाहन को घेर लिया। कार की चेकिंग करने पर रॉयल स्टैग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की दस पेटी बरामद हुई। इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना परिचय मौहम्मद इरफान पुत्र यासीन निवासी ग्राम पौंटा रोड हरबर्टपुर के रूप में दिया। शराब की कीमत करीब 72000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का अपराधी है। जो विकासनगर हरबर्टपुर मे ठेको से सस्ते दामो पर शराब खरीदकर वर्तमान निकाय चुनाव मे प्रत्याशियांे तथा अन्य को मंहगे दामे में बेचने उनके घर तक जाता है।
Advertisement