Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

युवक ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवनलीला खत्म

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार ) एक युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई।
थाना वसंत विहार को सूचना मिली की इंदिरा नगर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर चैकी प्रभारी इंदिरानगर मय पुलिस बल के मौके पहुंचे। मृतक की पहचान नितिन नामदेव (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र प्रसाद नामदेव निवासी 1220 इंदिरा नगर कॉलोनी, वसंत विहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक जानकारी करने पर परिजनों ने बताया गया नितिन का विवाह वर्ष 2017 में दिसंबर माह में हुआ था। शादी के पश्चात नितिन का परिजनों के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस वजह से वह पत्नी के साथ विगत कुछ समय से ऋषि विहार में किराए पर रहता था। वह पूर्व में प्राइवेट नौकरी करता था और पिछले पांच छह माह से बेरोजगार था। पुलिस के मुताबिक बीती रात किसी बात पर नितिन का पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर वह अपने परिजनों के पास इंदिरानगर आ गया। यहां रात में उसने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में फांसी लगा ली। परिजनों को आज सुबह इसका पता तब चला जब वे स्टोर रूम में किसी काम से गए।

You may have missed

Advertisement