Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

देहरादून में करवाचौथ को होगा डांडिया क्वीन का आयोजन

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार )  करवाचैथ के उपलक्ष में राज काम्यूनिकेशन पब्लिक रिलेशन एजेन्सी की ओर से 27 अक्टूबर की रात को डांडिया नाईट का आयोजन किया जाएगा। डांडिया नाईट 2018 का आयोजन रात 8 बजे से 12 बजे तक फेस-2 इंदिरा पुरम एमडीडीए कॉलोनी में किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए राज काम्यूनिकेशन के संचालक राज छाबड़ा ने बताया कि नत्ररात्रों से शुरू होकर दिपावली के महापर्व तक हिन्दुओं का त्यौहारी सीजन होता है। इस पूरे त्यौहारी सीजन को हिन्दु समुदाय के लोग पूरे हर्षोलास के साथ हर वर्ष मनाते है। अब दशहरे पर्व के बाद दिवाली से पहले करवाचैथ का त्यौहार आता है। जोकि पति पत्नी के आजीवन अटूट बंदन का प्रतीक है। करवाचैथ पर पत्नियां निर्जला वर्त रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हंै। इस पूर्व को और अधिक वर्षोलास के साथ मनाने के लिए एजेन्सी ने रात के समय डांडिया नाईट का आयोजन रखा है। जिससे अविवाहित जोड़ों के साथ-साथ व्रत खोलने के बाद वैवाहिक जोड़े भी इस लाईट में शामिल हो सकें। जीएमवीएन के पूर्व निजि सचिव टिंकल आरोड़ा ने बताया कि करवाचैथ के दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क मैहदी लगाने का काम भी इस आयोजन के माध्यम से किया जाएगा। डांडिया म्यूजिकल नाईट में रवि म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुती देगा। कार्यक्रम मंे सभी जोड़ांे की एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रखी गयी ।

You may have missed

Advertisement