Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

क्वारंटाइन केंद्र लीमाभाट में प्रवासियों ने विद्यालय की बदली सूरत

पिथौरागढ़। क्वारंटाइन केंद्रों में प्रवासी अपने समय का सदुपयोग विद्यालय व बंजर पड़ी जमीन में हरियाली लाने के लिए कर रहे हैं। डीडीहाट के जूनियर कन्या हाईस्कूल लीमाभाट क्वारंटाइन केंद्र में प्रवासी प्रतिदिन साफ-सफाई कर विद्यालय में रंगरोगन व फूल,फलदार पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। ग्राम प्रधान कुंदन भाटिया ने बताया कि मोहन सिंह,सुनील सिंह भाटिया,पुष्कर खंडूरी,नीरज,धन सिंह विद्यालय की दशा को सुधारने में जुटे हुए हैं। प्रवासियों ने कहा एक तरफ उनका समय बीत रहा है तो दूसरी तरफ सामाजिक दूरी का प्रयोग कर विद्यालय को एक नया रूप देने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा विद्यालय में विभिन्न स्थानों पर क्यारियां बनाकर फलदार व अन्य पौंधे रोपे जा रहे हैं। समाजसेवी पुष्कर सिंह भाटिया ने प्रवासियों के इस प्रयास को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासियों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराए तो पहाड़ी जिलों की तकदीर व तस्वीर बदल सकती है।

Advertisement