Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुय सचिव उत्पल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा लिया जा सकता। वहीं, कर्मचारियों के सैंपल में 17 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि बारह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें छह की जांच दोबारा की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्घ्वारंटाइन किए जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। सरकार के प्रवक्घ्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्घ्वास्घ्थ्घ्य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसका अनुपालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली थी। अमृता रावत को ऋषिकेष एस में भर्ती कराया गया है।

Advertisement