Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर एसडीएम ने बैंकों को थमाए नोटिस

पिथौरागढ़। लॉकडाउन वन में बैंकों में सामाजिक दूरी की अनदेखी कर लग रही भीड़ का एसडीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एसबीआई, सहकारी, नैनीताल, पंजाब नेशनल, ग्रामीण बैंकों के शाखा प्रबंधकों को नोटिस भेजकर कोरोना से बचाव की एडवायजरी के पालन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने कहा वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अनिवार्य रूप से जरूरी है। लेकिन बैंकों और एटीएम में इसका पालन नहीं हो रहा है। बार-बार बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की सूचना मिल रही है। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। नोटिस के माध्यम से शाखा प्रबंधकों को सती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। पालन नहीं करने पर बैंकों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई जाएगी। कहा लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement