July 13, 2026

विधायक भौर्याल ने बनलेख क्षेत्र में बांटे कूड़ादान

बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने बनलेख तथा आरे के व्यापारियों को कूड़ादान बांटे। उन्होंने सभी व्यापारियेां से आसपास साफ-सफाई रखने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने में साफ-सफाई की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। दुकानदार अपने आसपास विशेष सफाई अभियान चलाएं। दुकानों में मास्क पहनकर बैठें। सेनेटाइजर का उपयोग करें। प्रवासियों के साथ सही व्यवहार बनाएं। सामिजिक दूरी और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। लोगों से नियमित हाथ धोने के अलावा खेती- किसानी में भी ऐहतियात बरतने की अपील की। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि इस समय प्रधानों के ऊपर बड़ी जिमेदारी है। प्रवासी लोगों से क्वारंटाइन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पूरन गडिय़ा आदि मौजूद रहे।