Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

बागेश्वर कोरोना ब्रेकिंग : कुल 35 कोरोना मरीजों में 17 गए घर 18 अस्पताल पर

 

बागेश्वर ।  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0पी0 त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव पाये गये 07 व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा था, जो अब ठीक होने के उपरान्त डॉक्टरों द्वारा उन्हें चिकित्सालय से डिस्चार्ज करते हुए होम क्वारंटाइन के लिए उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद बागेश्वर में अब तक कोरोना के कुल 35 पॉजिटिव केस आ चुकें हैं जिसमें से 17 मरीजों को उपचार के उपरांत ठीक होने पर चिकित्सालय से छुट्टी दी जा चुकी है। इस प्रकार जनपद में आज की तिथि में 18 एक्टीव केस है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Advertisement