Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

वाहन के सड़क से नीचे गिरने पर चालक की मौत

चमोली। जोशीमठ प्रखंड के सेलंग निवासी मनोज नेगी पुत्र शिव सिंह नेगी उम्र 37 की शनिवार प्रात: सेलंग पार्किंग में अपनी गाड़ी बैक करते समय वाहन के सड़क से नीचे गिरने पर मौत हो गई। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सेलंग निवासी मृतक मनोज नेगी दूध बेचने का कार्य करता था। इसके लिए उसने एक गाड़ी खरीद रखी थी। कोतवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग छह बजे युवक ने सेलंग पार्किंग स्थल में जब अपनी गाड़ी को मोडऩा चाहा तो संकरी जगह होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गिरकर दूसरी सड़क में आ गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोशीमठ सीएचसी में जब उसे इलाज के लिए लाया गया तो चिकित्सालय में डाक्टरों ने उसे प्रात: साढ़े छह बजे लगभग मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भर कर जोशीमठ में ही उसका पीएम किया जा रहा है, जिसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Advertisement