September 28, 2026

कोंग्रेस नेता रंजीत दास ने कौसानी में जाना प्रवासियों का हाल

बागेश्वर। काग्रेश के जिला महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रंजीत दास ने आज कौसानी के विभिन्न होटलों में रह रहे प्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना इस अवसर पर उन्होंने स्वयं के प्रयासों से 150 से अधिक प्रवासियों को सेनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान लौबाज मनोहर अलमियां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, जितेंद्र मेहता, ad गिरीश कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता भानु नेगी आदि मौजूद थे