Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

रक्षामंत्री को गृहमंत्री कहकर संबोधित करते रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 

देहरादून। मोदी सरकार 2.0 का 1 साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री लगातार देश के तमाम रायों में वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में आने वाले सभी जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गृह मंत्री कहकर संबोधित किया। मामला यहीं तक नहीं रुका बल्कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपनी इस भूल को सुधारने के बजाए दोबारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बोल बैठे। बंशीधर भगत ने राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि राजनाथ मोदी सरकार में दो बार गृह मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने बहुत अछा काम किया है। लिहाजा आज ये ना सिर्फ उत्तराखंड के गढ़वाल को संबोधित कर रहे हैं, बल्कि पूरे उत्तराखंड को संबोधित कर रहे हैं। संबोधन के दौरान बंशीधर भगत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बोलते रहे, यानी साफ जाहिर है कि उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष को यह इल्म नहीं है कि केंद्रीय गृह मंत्री कौन है और रक्षा मंत्री कौन है। गौर हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली को सुनने के लिए देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

You may have missed

Advertisement