Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

सड़क चौड़ीकरण के दौरान भू-स्खलन,मलबे में दबकर युवक की मौत, एक घायल

चमोली। नारायणबगड़ में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को कर्णप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना जिला मुयालय गोपेश्वर से 85 किलोमीटर दूर की है। इन दिनों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नारायणबगड़-परखाल मोटर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जेसीबी से पहाड़ी को खोदने का कार्य किया जा रहा था। इस पर दोनों ओर वाहन रुके हुए थे। लोग वाहनों से उतर सड़क खुलने का इंतजार कर रहे थे।
उपजिलाधिकारी केएस नेगी ने बताया कि इस दौरान सात लोग धूप से बचने के लिए पहाड़ के समीप छायादार स्थान पर आ गए। इस बीच चट्टान से भरभराकर मलबा गिरा, पांच लोग तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन स्थानीय गांव डुगरी के रहने वाले नरेश (45) और चोपता के रहने वाले मुकेश (30) मलबे की चपेट में आ गए। ये दोनों टैक्सी से नारायणबगड़ जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाना शुरू किया। नरेश को मलबे से निकालकर कर्णप्रयाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इस बीच मौके पर पहुंची राहत टीम ने मुकेश की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मुकेश का शव मिला।

You may have missed

Advertisement