April 23, 2026

17 नए मामलों के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संया 1836 पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड में फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संया में इजाफा हुआ है। 14 जून रात 9 बजे से 15 जून दोपहर 3 बजे तक 17 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज दोपहर 3 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संया 1836 हो गई है। प्रदेश में अब 668 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 1135 मरीज ठीक भी हो चुकें हैं। जबकि 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आज अब तक अल्मोड़ा जनपद से 1, बागेश्वर से 2, नैनीताल से 3, टिहरी से 3, पौड़ी से 3, रूद्रप्रयाग से 3 व पिथौरागढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। आज 24 और मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया, जिसमें देहरादून जनपद के 9, पौड़ी से 1, चमोली से 5, ऊधमसिंहनगर से 5 व बागेश्वर जनपद से 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।