ब्रेकिंग : मुंबई से बागेश्वर जा रहे परिवार के तीन लोग रैपिड जांच में संक्रमित
काशीपुर। मुंबई से बागेश्वर जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग रैपिड जांच में संक्रमित पाये गये। जबकि कारचालक निगेटिव आया। तीनों लोगों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भेज दिया गया है । जहां से इनका सैंपल लेकर जांच के लिये भेजा जायेगा। दोराहा यूपी बॉर्डर इंचार्ज एसआई बसंत कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक कार आकर बॉर्डर पर रूकी । जिसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह तीनों लोग एक ही परिवार के हैं । जो नवी मुंबई से अपने घर बागेश्वर जा रहे हैं। वहीं नवी मुंबई का होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी रैपिड किट से जांच की। इसमें परिवार के तीनों लोग कोरोना संक्रमित पाये गये, जबकि कार चालक की रिपोर्ट निगेटिव आई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक टीम बॉर्डर पर 12 से अधिक लोगों को रैपिड किट के सहयोग से अंदर प्रवेश करने से रोक चुकी है।
टीम में एसआई बसंत कुमार के साथ, डॉ. शिवांश, डॉ. अनुराग, कांस्टेबल किशोर कुमार, महिला कांस्टेबल विमला और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
