Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

पगना-हन्योली मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी

बागेश्वर। लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर रहे ग्रामीणों की मुराद सोमवार को पूरी हो गई है। पगना-हन्योली मोटर मार्ग का का मिलान कठपुडिय़ा- सेराघाट से मिलान हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को जिला मुयालय आने में 18 किमी की दूरी कम हो जाएगी। उनका धन और समय दोनों की बचत होगी। इसके अलावा पिथौरागढ़ सीमा से लगे गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मालूम हो कि हन्योली- पगना मोटर मार्ग का मिलान कठपुडिय़ाछीना- सेराघाट मोटर मार्ग से मिलान करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। इस मांग को लेकर कई बार विधायक से भी मिले। विधायक चंदन राम दास के प्रयास से लॉकडाउन से पहले इस मार्ग के मिलान का काम शुरू हुआ। सोमवार को मिलान का काम पूरा हो गया है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि सड़क मिलान होने पर जिला मुयालय की दूरी 18 किमी कम हो गई है। अब लोग कठपुडिय़ाछीना के बजाए पगना होते हुए जिला मुयालय पहुंच जाएंगे। यहां के लोग सक्तेश्वर में पूजा के लिए आए दिन आते हैं। इसके लिए भी अब आसानी हो गई है। इनता ही नहीं पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर बसे लोग भी अब बागेश्वर आसानी से आ पाएंगे। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ,ग्राम प्रधान पूरन सिंह असवाल, सिमतोली प्रधान दरवान सिंह, हयात सिंह, बहादुर सिंह मेहता, प्रताप सिंह ने मार्ग पर वाहन चलाने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement