Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कोरोना काल में ढाई सौ रुपये महीने की आर्थिक मदद पर लोक कलाकारों में रोष

अल्मोड़ा। कुमाउं लोक कलाकार महासंगठन ने लोक कलाकारों को कोरोना काल में चार माह में मात्र एक हजार रुपये (ढाई सौ रुपये महीना) आर्थिक मदद देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे लोक कलाकारों का अपमान बताते हुए 25 जून को चौघानपाटा में सांकेतिक धरना देने का ऐलान किया है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुयमंत्री को ज्ञापन भेजकर मदद की राशि को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएम की ओर से कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोक कलाकारों को चार माह में केवल एक हजार रुपये देने की घोषणा से पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है। कहा कि कोरोना काल में लोक कलाकार पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं और आर्थिक संकट झेल रहे हैं। इसके विरोध में चौघानपाटा में 25 जून को दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक संगठन की ओर से धरना दिया जाएगा। उन्होंने सीएम से कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोक कलाकारों को समानजनक आर्थिक सहायता प्रदान करने, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग में लोक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने, बेरोजगार लोक कलाकारों को कोरोना काल में नीति तैयार रोजगार देने की मांग की।

Advertisement