March 18, 2026

महाराष्ट्र से बागेश्वर लौट रहे प्रवासी का मध्यप्रदेश में हुए एक्सीडेंट में इलाज की सहायता पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट का जताया आभार

 

 

बागेश्वर । विगत कुछ दिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के गरुड़ ब्लॉक के पय्यां गांव से श्री दिनेश सिंह परिहार व उनकी पत्नी श्रीमती विमला देवी जी पूना महाराष्ट्र से बागेश्वर को टेम्पु ट्रैवलर से आ रहे थे जिनका मध्य प्रदेश के गुना जिले में गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया जिसमें दोनों लोगों को गंभीर चोट लगी जिन का इलाज मध्य प्रदेश के के. एम. हॉस्पिटल में चल रहा था।

जिला अध्यक्ष बागेश्वर  श्री शिव सिंह बिष्ट जी के अथक प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा 375000 की धनराशि उनके इलाज के लिए सहायता प्रदान किया। और माननीय श्री शिव सिंह बिष्ट जी के अथक प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश, श्री भगत सिंह कोश्यारी जी माननीय राज्यपाल महाराष्ट्र और माननीय विधायक जी श्री पुष्कर सिंह धामी जी खटीमा से लगातार वार्ता हुई जिस कारण इलाज संभव हो पाया अब वे खतरे से बाहर हैं, और हमारे जो पैसे इलाज पर लगे थे वह पैसे भी माननीय शिव सिंह बिष्ट जी के अथक प्रयासों से 425000 का चेक भी हॉस्पिटल से वापस मिला।

मैं श्री शिव सिंह बिष्ट जी माननीय जिलाध्यक्ष बागेश्वर, माननीय विधायक जी बागेश्वर श्री चंदन राम दास जी, माननीय मुख्यमंत्री जी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड सरकार, माननीय जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु बागेश्वर, माननीय विधायक जी श्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा, माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश, माननीय जिलाधिकारी श्री कौशलेंद्र सिंह मध्य प्रदेश, माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी महाराष्ट्र सरकार व ग्वालियर और उत्तराखंड के उन सभी समाज सेवकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जो पूरे तन मन और धन से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य में जुटे हैं और मेरे भाई श्री दिनेश सिंह परिहार जी और उनकी पत्नी श्रीमती विमला देवी जी के इलाज के लिए शुरू से अब तक लगे रहे।

इससे पूर्व श्री नवीन सिंह परिहार जी द्वारा भी ₹50000 की आर्थिक मदद की गई श्री नवीन सिंह परिहार जी व उनकी समस्त टीम का  भी बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार जताया है